West Bengal: घोषित हुआ WBJEE का रिजल्ट, कोलकाता के अभिनंदन बोस ने किया प्रदेश में टॉप

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने बुधवार को WBJEE का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में बैठने वाले तकरीबन एक लाख उम्मीदवार रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर देख सकते हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने बुधवार को WBJEE का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में बैठने वाले तकरीबन एक लाख उम्मीदवार रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर देख सकते हैं। WBJEE की परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को देशभर में कराया गया था, जिसके बाद इसकी आंसर की जारी की गई थी।

Results

इस बार WBJEE की परीक्षा का रिजल्ट 99 फीसदी रहा। परीक्षा में 1,05,974 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 1,05,081 पास हुए। पहली तीन पोजीशन पर इस बार लड़कों का कब्जा रहा। कोलकाता के साउथ प्वाइंट हाईस्कूल के अभिनंदन बोस ने पूरी परीक्षा में टॉप किया है। वहीं सॉल्ट लेक के हरियाना विद्या मंदिर के छात्र देदीपो रॉय दूसरे और डीपीएस रुबी पार्क के अर्शिमन साहा तीसरे नंबर पर रहे। पास होने वालों में 78 फीसदी लड़के हैं। WBJEE की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों में 64 प्रतिशत छात्र पश्चिम बंगाल के हैं और 34 प्रतिशत छात्र बाकी राज्यों से हैं।

पश्चिम बंगाल की यूनिवर्सिटीज, सरकारी कॉलेज और संस्थान में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फार्मेसी एंड आर्किटेक्चर में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए WBJEE की परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस बार परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को किया गया था। ओएमआर माध्यम से हुई इस परीक्षा दो हिस्सों में बांटा गया था।

इस तरह देखें रिजल्ट-

* WBJEE की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।

* पेज पर दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

* अपना एडमिट कार्ड का नंबर डालें और सबमिट करें।

* रिजल्ट को देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+