वायनाड उपचुनाव से पहले राहुल-प्रियंका के फोटो वाले फूड किट मामले में केस दर्ज, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

Wayanad bypoll 2024: केरल में वायनाड उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरों वाली फूड किट (खाद्य सामग्री) जब्त करने के बाद केरल पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है।

केरल पुलिस ने वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली खाद्य सामग्री की किट के मामले में शनिवार को मामला दर्ज किया। बीएनएस धारा 173 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दर्ज मामला दर्ज किया गया है।

Wayanad bypoll 2024

ये भी पढ़ें- 'जल-जंगल, जमीन..' की बात कर झारखंड में राहुल गांधी बीजेपी को घेरा, आदिवासियों को दिया ये खास संदेश

चुनाव आयोग के उड़न दस्ते और स्थानीय पुलिस द्वारा 13 नवंबर को होने वाले निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव से पहले लगभग 30 किट जब्त करने के बाद केस दर्ज किया गया है।

राहुल-प्रियंका के फोटो वाले ये फूड किट कांग्रेस नेता ए शशिकुमार के थोलपेट्टी स्थित आवास के पास एक चावल मिल में रखी गई थीं। ये किट मेप्पाडी, मुंडकाई और चूरलमाला जैसे इलाकों में भूस्खलन से प्रभावित निवासियों के बीच वितरित करने के लिए रखी गई थीं।

कांग्रेस ने कहा- ये फूड किट वायनाड में हुए भूस्खलन में बचे हुए लोगों के लिए थे

कांग्रेस के अधिकारियों ने कहा कि ये फूड किट 30 जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन में बचे लोगों के लिए थे, जबकि सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने आरोप लगाया कि इनका उद्देश्य उपचुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करना था।

स्थानीय कांग्रेस नेता ए शशिकुमार के आवास के पास एक आटा चक्की में मिली इन किटों में चाय, चीनी और चावल जैसी मुख्य चीजें थीं।

पीटीआई सूत्रों के मुताबिक राहुल और प्रियंका के अलावा, किट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की तस्वीरें भी थीं। एक अधिकारी ने पुष्टि की कि किट के इच्छित उपयोग और चुनाव पर उनके संभावित प्रभाव की पुष्टि करने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पाना चाहते हैं शहरी नक्सलियों से समर्थन', देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाया बड़ा आरोप

आगामी चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी का मुकाबला सीपीआई के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से है।

वायनाड में उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी ने इस साल के आम चुनावों में दोनों सीटें जीतने के बाद रायबरेली को अपने पास रखने का विकल्प चुना और इस निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+