भारी बारिश के बीच मुंबई की ये बहुमंजिला इमारत बनी आकर्षण की केंद्र, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में बारिश ने आफत पैदा कर दी है, लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, यहां तक की भारी बरसात की वजह से गणेश पंडाल खाली पड़ गए हैं, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसी बीच मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि बारिश की एक बेहद ही रोचक कहानी कह रहा है।

पानी बहते देख लोगों को याद आया 'झरना'

आपको बता दें कि वायरल वीडियो साउथ मुंबई स्थित एक 40 फ्लोर की बहुमंजिला इमारत का है, जहां के सबसे ऊपरी मंजिल में पानी भर गया था, जो कि ऊंचाई से नीचे गिर रहा था, उसे देखकर लग रहा है कि कोई 'झरना' बह रहा है और इसी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, इसलिए भारी बारिश के बीच में भी लोग सबकुछ भूलकर नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे।

पानी की टंकी टूट गई

पानी की टंकी टूट गई

वैसे आपको बता दें कि यह नजारा मुंबई बारिश की वजह से पैदा नहीं हुआ था बल्कि मुंबई के पॉश कफे परेड की बहुमंजिला इमारत की ऊपरी छत पर हाल ही में लगाए गए एक पानी की टंकी से पैदा हुआ था। वह पानी की टंकी टूट गई थी जिसके कारण वहां से पानी नीचे गिरने लगा था।

मुंबई का हाल-बेहाल

मुंबई का हाल-बेहाल

मुंबई में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा है। कल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मुंबई में सौ मिलीमीटर बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गणपति विसर्जन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। लोकल ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। बारिश के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+