पानी माफियाओं से केजरीवाल की जान को खतरा, IB ने जारी किया अलर्ट

आईबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल की जान को खतरा माफिया से है। टीवी रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो आईबी ने इस बाबत दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है। आईबी के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान कोे पानी माफियाओं से खतरा है। चिंता की बात ये भी है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही केजरीवाल लगातार किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से इनकार करते रहे हैं।
लेकिन अब यूपी सरकार केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा उपलब्ध कराने का फैसला कर चुकी है। हलांकि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने स्वीकार किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'सुरक्षा आवरण' मिला हुआ है हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications