Weather Forecast: 12 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट, उत्तर में पारा 40 डिग्री के पार, रायलसीमा में टूटा रिकॉर्ड

Weather Forecast: भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 12 राज्यों में तेजी से बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक हीटवेब सबसे अधिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखा जा रहा है। इन राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

तेजी से बढ़ते गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले हफ्ते 7 राज्यों के 17 इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका था। गर्मी का रिकॉर्ड सबसे अधिक रायलसीमा में टूटा। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

Heat wave alert in 12 states

स्काइमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिख रहा है। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन कर्नाटक से पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैलेगी। इसके अलावा, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक एंटी साइक्लोन सिस्टम बन रहा है जो मौसम प्रणाली में नमी बनाएगा। ऐसे में 17 या 18 अप्रैल तक हीट वेव से लोगों को राहत मिल सकती है।

Recommended Video

      Weather Forecast: 12 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट, उत्तर में पारा 40 डिग्री के पार

      विदर्भ में बारिश का पूर्वानुमान
      मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम में हल्की से मध्यम वर्षा होने, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

      पूर्वोत्तर में बारिश की उम्मीद
      आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु से सटे दक्षिण केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आसपास के पश्चिमी ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना पूर्वी मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक उत्तरी उत्तराखंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से सटे दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

      यहां ओलावृष्टि का अनुमान
      मध्य प्रदेश में रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और नरसिंगपुर में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में भी आईएमडी ने ओले पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+