10 वैगन और हर वैगन में 50,000 लीटर पानी, क्या लातूर को मिलेगी राहत?
मुंबई। महाराष्ट्र का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भयंकर सूखे की चपेट में है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां पर लातूर का हkल बहुत ही बुरा है और अब लातूर के लिए पानी ट्रेन से भेजा गया है।

लातूर के लिए पानी लेकर ट्रेन मिराज से रवाना हुई है। लेकिन पानी के लिए लोगों को कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
जानिए रोजाना कितना पानी बर्बाद कर डालते हैं आप
ऐसा इसलिए क्योंकि पानी के स्रोत से ट्रेन के डिब्बों तक पानी पहुंचाने के लिए नई पाइप लाइन डालने का काम अब जाकर शुरू हुआ है।
लातूर को रेल से पानी देने के लिए मिराज रेलवे जंक्शन पर ढाई किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन डाली जा रही है।
स्थानीय प्रशासन का दावा है कि रेलवे वॉटर प्यूरीफिकेशन सेंटर से टैंकर में पानी भरने की जगह तक नई पाइप लाइन डालने का काम करीब चार दिन में पूरा हो जाएगा।
जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता तब तक पुरानी पाइप लाइन से ही इस काम को अंजाम दिया जाएगा।
इस एक्सप्रेस में 10 वैगन हैं और वैगन में 50,000 लीटर पीने का पानी है। उधर, स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है और हाई लेवल रिव्यू के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बुंदेलखंड, विदर्भ और मराठवाड़ा में सूखे के कारण स्थिति बहुत खराब है।












Click it and Unblock the Notifications