कर्नाटक भर के स्कूलों में फिर बजेगी "वाटर बेल", जानें क्यों और कितनी बार बजती है ये घंटी
कर्नाटक भर के स्कूलों में फिर बजेगी "वाटर बेल", जानें क्यों और कितनी बार बजेगी ये घंटी
Karnataka Schools will ring Water Bells:कर्नाटक भर के स्कूलों में अब वाटर बेल फिर बजेगी। शिक्षा विभाग ने सभी कर्नाटक में सभी बोर्डो से संबद्ध स्कूलों में वाटर बेल कान्सेप्ट को दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग ने ये निर्णय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है।

जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग राज्य भर के सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में "वाटर बेल" बजाने का कदम बच्चों का पानी ना पीना, पेट खराब, गले में खराश, सिरदर्द जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बढ़ने पर उठाया है।
सख्ती से इसे लागू करने का दिया गया आदेश
स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री बी सी नागेश ने उप निदेशकों को निर्देश दिया है कि हर हाल में वॉटर बेल के नियम का पालन सभी स्कूलों में सख्ती से हो। ताकी बच्चों को शरीर में पानी की कमी के कारण कोई समस्या ना हो और वो स्वस्थ रहें।
2019 में किया पहली बार किया गया था लागू
इस कान्सेप्ट को प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने 2019 में शुरू किया था। कर्नाटक भर के स्कूलों में वॉटर बेल बजाने के आदेश दिया गया था, लेकिन उसके कुछ समय बाद कर्नाटक समेत देश भर में फैली महामारी के बाद स्कूल बंद हो जाने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका । मंत्री नागेश ने बताया राज्य के कुछ स्कूलों के दौरे के दौरान अभिभावकों ने उनके संज्ञान में लाया
जानें स्कूलों में कब-कब बजेगी वॉटर बेल
बता दें स्कूलों में पढ़ाई के बीच वॉटर बेल बजेगी जिसके बाद सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पानी पीना होगा। पहले की योजना के अनुसार, पहली घंटी सुबह 10.35 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे और तीसरी दोपहर 2 बजे बजनी थी। ऐसा ही जारी रहने की संभावना है।
शख्स के पेट से डॉक्टरों ने निकाले 187 सिक्के, जानिए 58 साल के इस आदमी ने क्यों किया ऐसा ?












Click it and Unblock the Notifications