VIDEO: ATM के अंदर था खतरनाक सांप, देखिए कैसे पकड़ा गया
Recommended Video
Tamil Nadu में जब ATM से निकला खतरनाक King Cobra | Watch Video | वनइंडिया हिंदी
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर के थान्नेरपंडल रोड़ पर स्थित एक ATM में उस वक्त खलबली मच गई जब पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने वहां सांप देखा। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। वहीं मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि कल यानी कि मंगलवार को केरल के कन्नूर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ में वीवीपैट (VVPAT) मशीन के अंदर सांप देखा गया था। जिस वक्त मतदान हो रहा था उसी समय एक मतदाता ने वीवीपैट मशीन में सांप देखा जिसके बाद वहां लाइन में खड़े मतदाताओं में दहशत फैल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications