Video: जर्मन एंबेसडर की बीवी के साथ रोमांस करते दिखें सलमान खुर्शीद
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद न केवल अपनी वकालत के पेशे में लौट आएं है बल्कि वो इन दिनों एक्टिंग और गायन में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। जी हां सलमान खुर्शीद करण जौहर की हिट फ़िल्म 'कल हो न हो' के एक गाने के वीडियो में नजर आएं।

इस वीडियो में खुर्शीद जर्मनी के एबेंडर माइकल शटाइनर की बीवी के साथ रोमांस करते नजर आएं। वीडियो में उन्होंने सैफ अली खान की भूमिका अदा की है। वहीं माइकल शटाइनर ने सुपरस्टार शाहरुख़ खान का किरदार निभाया है। उनकी पत्नी प्रीति जिंटा का किरदार निभा रही है।
इस वीडियो में जर्मनी एम्बेसी के लोगों ने भी काम किया है। ये वीडियो भारत में ही शूट किया गया है। इसे ली बर्जेट्स यानी कल हो न हो का नाम दिया गया है। जब इस वीडियो के बारे में खुर्शीद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस वीडियो में काम भारत-जर्मनी की दोस्ती के खातिर किया। वहीं एक्टिंग में अपने करियर को लेकर उन्होंने कहा कि मैं एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाने जा रहा हूं, मेरे पास पहले से ही अच्छा करियर है।












Click it and Unblock the Notifications