VIDEO: गुजरात में भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी पर लोगों ने की नोटोंं की बारिश

अहमदाबाद। गुजरात में भजन गायकों पर श्रोताओं द्वारा नोटों की बारिश करना आम बात है। एक ताजा वाकया अहमदाबाद में सामने आया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान भजन गायक पर श्रोताओं ने नोटों की बारिश की। इसका VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल स्वामी नारायण गुरुकुल वसंत पंचमी उत्सव के मौके पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया था। यह संगीत संध्या नवसारी के चिकली में 14 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस मौके पर भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान लोगों को गढ़वी का गाना इतना पसंद आया कि उन पर नोटों की बारिश शुरू कर दी थी।

VIDEO: गुजरात में भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी पर लोगों ने की नोटो की बारिश

भजन सुनाने के दौरान आसपास के लोगों नोट ही नहीं उड़ा रहे थे बल्कि सेल्फी भी ले रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बच्चों से लेकर बड़े सभी गायक पर किस तरह से नोटों की बारिश कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में हैरान करने वाली बात तो यह कि 10 और 20 रुपये के नोटों में करीब 40 लाख रुपये इस लोक गायक पर उड़ाए गए। वीडियो में दिख रहा है कि गायक कीर्तिदान गढ़वी के साथ उनकी मंडली के लोगों के साथ कुछ आयोजक भी बैठे हुए है।

गायक के चारों ओर नोटों की बौछार हो रही है। गायक कीर्तिदान अपनी प्रस्तुति में मशगूल है और लगातार अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करते रहे थे। इस दौरान मंच के सामने से कुछ लोग उन पर लगातार नोट फेंकते हैं। इतना ही नहीं लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में नोटों की बंडल थमाकर उन्हें गायक के ऊपर फेंकने के लिए मंच पर भेज रहे थे। देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+