नाइजीरिया में लड़कों ने गाया शाहरुख खान का हिट गाना 'Kal Ho Na Ho', Viral हुआ वीडियो

नई दिल्ली। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है, किंग खान के गाने की धुनों पर केवल भारतीय ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी लोग थिरकते हैं, जिसका ताजा सबूत है वायरल हो रहा ये वीडियो, जिसमें इंडियंस नहीं नाइजीरिया के लड़के उनकी फिल्म का गाना गाते दिख रहे हैं।

नाइजीरियन लड़कों ने गाया शाहरुख खान का हिट गाना

आपको बता दें कि वीडियो में नाइजीरिया के कुछ लड़कों ने मिलकर शाहरुख की फिल्म 'कल हो ना हो' का हिट गाना 'हर पल यहां जी भर जियो' गाना गाया है, जो कि सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सोशल मीडिया पर मची धूम

वीडियो में कहीं-कहीं वो बीच में अटक जाते हैं तो कैसे भी गाने को आगे तक लाते हैं और फिर शुरू कर देते हैं, नाइजीरिया के लड़कों की इस कोशिश को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि करण जौहर निर्मित फिल्म 'कल हो ना हो' के इस हिट गाने को मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने गाया था।

निखिल आडवाणी

निखिल आडवाणी

इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में थे। फिल्म में सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया था और गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे।

साल 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थी 'कल हो ना हो'

साल 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थी 'कल हो ना हो'

फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+