VIDEO: जब DM साहब को आया गुस्‍सा और कहा, तड़ीपार करवा दूंगा

सागर। सागर जिले के डीएम विकास नरवाल जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍ट्रेट में पटवारी पर ही भडक गए। उन्‍होंने सार्वजनिक रूप से पटवरी सहित वहां मौजूद सभी कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई और तड़ीपार कर देने की धमकी दी। इतना ही नहीं डीएम साहब ने आवेदन लिखने वाले एक व्यक्ति की टेबल कुर्सी जब्‍त करवा दी। VIDEO: नशे में धुत नीतीश के विधायक ने बारगर्ल्‍स संग लगाया 'बेशर्म ठुमका'

MP DM Vikas Narwal gets angry on officers over slow working

जानकारी के मुताबिक हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी कलेक्‍ट्रेट में जनसुनवाई जारी थी। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सागर कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। बाहर फरियादियों की भीड़ लगी थी लेकिन अंदर बहुत देर तक कोई फरयादी अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचा।

इतने में एक फरियादी अंदर आया और उसने डीएम नरवाल से पटवारियों और कर्मचारियों की शिकायत करते हुए कहा कि 'मैं आपसे मिलना चाहता हूं लेकिन आपके कर्मचारी मिलने नहीं दे रहे हैं। नंबर लगाने की बात कहने पर भी वो नंबर लगाने से इंकार कर रहे हैं।' उसने कहा कि आधे से ज्‍यादा फरियादियों को भगा दिया गया है।

इतना सुनते ही डीएम नरवाल गुस्‍से में आ गये और ऑफिस से बाहर आकर कर्मचारियों की जमकर लताड लगाई। आप खुद देख लीजिए वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+