देखें वीडियो: भरी जनसभा में लालू ने जमकर उतारी मोदी की नकल, हंसते-हंसते गिरे लोग
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। हर राजनीतिक दल दूसरे दल पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नरेन्द्र मोदी की नकल उतारकर उनका मजाक उड़ाया है। लालू यादव ने पीएम मोदी की ओर से बिहार के लिए घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को लेकर एक रैली के दौरान पीएम मोदी का जमकर मजाक उड़ाया। अपने ही अंदाज में नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री करते हुए लालू ने कहा कि ..क्या बोले थे, भाइयों और बहनों, भाइयों बहनों...बिजली आई...बिजली मिली कि नहीं, अरे मोदीजी ठीक से बोलो नहीं तो नस फट जाएगा गले का।

नरेन्द्र मोदी की लालू यादव द्वारा की गई मिमिक्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लालू ने चुटकी लेते हुए कहा कि कहा कि पीएम का भाषण पद की गरिमा के लायक नहीं। उन्होंने ना केवल उनकी भाषा शैली पर सवाल उठाए बल्कि पूछा कि क्या सरकारी प्रोग्राम में ऐसा होता है कि कितना दे दें, 50,000 या 60,000, या 70,000? आप भी देख लिजिए लालू यादव द्वारा की गई नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री वाला यह वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications