कर्नाटक के CM ने ब्लैक बेल्ट महिला मेयर पर किया 'कराटे अटैक', देखिए VIDEO
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मैंगलोर की मेयर कविता सनिल एक दूसरे पर कराटे के दांव-पेंच आजमाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। दरअसल शनिवार को मैंगलोर में भारतीय कराटे चैंपियनशिप 2017 का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सिद्धारमैया बतौर मुख्य अतिथि वहां मौजूद थे। मैंगलोर की मेयर कवित भी वहां थीं। आपको बता दें कि कवितस सनिल कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। इस मौके पर सिद्धारमैया ने कहा कि सभी स्कूलों को अपने यहां कराटे की क्लासेज चलानी चाहिए। खास तौर पर लड़कियों के लिए क्योंकि ये उनके आत्मरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।

ब्रूस ली की फिल्म एंटर द ड्रैगन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कराटे हर एक लड़की के लिए सबसे जरूरी आत्मरक्षा का हथियार है। कविता सनिल के बारे में बताते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि मुझे पता है कि हमारी मैंगलोर की मेयर कविथा कराटे चैम्पियन हैं और मैं चाहूंगा कि हर एक लड़की इनकी तरह बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्शल आर्ट लोगों को सशक्त बनाता है, खासतौर पर महिलाओं को उनके साथ बदसलूकी करने वालों से निपटने के लिए बेहद कारगर है।
उद्धाटन के दौरान दोनों ही नेताओं ने रिंग में पहले तो कराटे के पोज दिए तो वहीं कुछ ही क्षणों बाद दोनों ने मजाकिया लहजे में एकदूसरे पर कराटे का एक-एक वार भी किया। सोशल मीडिया में इसका विडियो आने के बाद लोग नाराज हो गए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के पंच लगाने के तरीके पर आपत्ति जताई और महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दे रहे हैं।
देखिए VIDEO-












Click it and Unblock the Notifications