VIDEO: दिल्‍ली के एक दुकान में पूजा मिश्रा ने की मारपीट, बंदूक दिखाकर दी गंदी-गंदी गालियां

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जिस्‍म की नुमाइश, गंदी जुबान और सोते समय बलात्‍कार हो जाने जैसे अजीबो-गरीब आरोप लगाकर चर्चा में रहने वाली पूजा मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस सीजन- 5 की प्रतिभागी रह चुकी मॉडल-एक्‍ट्रेस पूजा मिश्रा ने राजधानी दिल्‍ली के एक स्‍टोर में जमकर बवाल काटा है। इतना ही नहीं पूजा मिश्रा पर स्‍टोर के कर्मचारी की पिटाई करने और उनपर बंदूक तान देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें साफ तौर पर पूजा मिश्रा की बदजुबानी देखी और सुनी जा सकती है।

Former ‘Bigg Boss’ contestant Pooja Mishra assaults shopping store staff

पुलिस ने बताया कि जा को पश्चिमी दिल्ली के करोल बाग में स्थित स्टोर के कर्मचारी की रविवार रात पिटाई करते कैमरे में कैद कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "मॉडल ने न केवल कर्मचारी की पिटाई की बल्कि उसने एक पिस्तौल निकाला और उसे गोली मारने की धमकी दी।'' पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्‍त हुई जब पूजा मिश्रा बिलिंग काउंटर पर खड़ी थीं और अचानक बंदूक निकालकर वहां खड़े दो लोगों पर अश्‍लील टिप्‍पणियां करने का अरोप लगाते हुए उनपर तान दिया।

पूजा ने आरोप लगाया कि जब वह काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी तब दोनों व्यक्तियों ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी पूजा मिश्रा ने रेडिसन ब्‍लू होटल में बलात्‍कार होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्‍होंने एफआईआर में सोनाक्षी सिन्‍हा और ईशा कोपिकर सहित चार लोगों द्वारा बलात्‍कार करवाने की बात कही थी। इतना ही नहीं पूजा मिश्रा ने नोएडा के एक गेस्‍ट हाउस में तीन लोगों द्वारा बलात्‍कार करने का आरोप लगाया था। पूजा ने कहा था कि उन्‍हें इंजेक्‍शन दिया गया जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+