Video: नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने लॉन्च की मोदी चालीसा

Modi Chalisa
नई दिल्ली। एक तरफ बेनी प्रसाद वर्मा नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुंडा कह रहे हैं, तो वहीं भाजपा और रार्ष्टीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता मोदी चालीसा जप रहे हैं। जी हां मोदी के भक्तों ने अब मोदी चालीसा लॉन्च की है। जिसका वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ec_BmY1tFeo?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

मोदी के ताजा चुनाव अभ‍ियानों की बात करें तो भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बुधवार को बिहार के नवादा और बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी के आगमन को लेकर दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भाजपा के बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि मोदी अपराह्न लगभग 1.30 बजे गया हवाईअड्डा पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर से नवादा रवाना होंगे।

नवादा में आईआईटी मैदान में ढाई बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बक्सर के लिए रवाना होंगे, जहां एयरपोर्ट मैदान में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नवादा से पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह जबकि बक्सर से भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे भाजपा के उम्मीदवार हैं। इससे पहले 27 मार्च को भी मोदी ने बिहार के गया और सासाराम में दो चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+