VIDEO: बीजेपी नेताओं के निधन पर प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग
Recommended Video
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी नेताओं की मौत पर विवादित बयान दे दिया है। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओं पर मारक शक्ति के प्रयोग की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है। विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओ के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें।

साध्वी ने आगे कहा, 'तब मैं महाराजजी की बात को भूल गई थी। अब मैं उन बातों पर ध्यान देती हूं और दूसरी तरफ देखती हूं कि बीजेपी के कई शीर्ष नेता पीड़ा सहते-सहते हमारे बीच से जा रहे हैं तो फिर मुझे लगता है कि कहीं वह (साधु महाराज) सही तो नहीं थे। क्योंकि यह सच है कि हमारा नेतृत्व निरंतर जा रहा है और असमय जा रहा है।' ठाकुर के इस बयान से एक बार फिर सियासी घमासान मचना तय है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस तरह का कोई बयान दिया हो।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान जब बीजेपी ने इन्हें भोपाल से उम्मीदवार बनाया था। तब भी वह कुछ इसी तरह की बात की थीं। उन्होंने उस वक्त कहा था कि मुंबई एटीएस के चीफ रहे हेमंत करकरे की मौत श्राप की वजह से हुई है। वो श्राप मैंने ही दिया था। जबकि मुंबई हमले के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए हेमंत करकरे शहीद हुए थे। इसके अलावा नाथूराम गोडसे पर बयान देकर साध्वी प्रज्ञा ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। तब प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर माफी मांग ली थी और कहा था कि उनके बयान को तोड़- मरोड़कर पेश किया गया है।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications