VIDEO: चेकिंग करने पहुंचे DTO के साथ बीजेपी नेता ने की मारपीट, गाली दी और फाड़ दिए कपड़े
रांची। झारखंड के लातेहार में भाजपा के एक स्थानीय नेता ने डीटीओ (District Transport Officer) के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एसपी और डीसी ऑफिस पास खड़े पुलिसवाले तमाशबीन बने रहे। डीटीओ की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो निजी वाहनों से नेम प्लेट उतारने के अभियान के तहत नेता जी की निजी गाड़ी से नेम प्लेट उतरवा रहे थे। बीजेपी नेता का नाम राजधानी यादव है। पिटाई से डीटीओ जमीन पर गिर पड़े और उन्हें चोटें भी आई हैं। नेता ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट की सूचना के बाद भाजपा प्रदेश सदस्य लाल कौशल नाथ शाहदेव ने आकर मामला शांत कराया और डीटीओ को अस्पताल ले जाया गया। इधर पुलिस ने राजधानी यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी यादव की गाड़ी डीसी कार्यालय के पास खड़ी थी। आपको बता दें कि झारखंड में सरकार के निर्देश पर निजी वाहनों से नेम प्लेट उतारने अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत डीटीओ फिलबीयूष बाखला राजधानी यादव गाड़ी से नेम प्लेट खुलवा रहे थे। तभी राजधानी यादव को इसकी सूचना मिली। वो दौड़ते हुए आए और डीटीओ पर टूट पड़े। डीटीओ जब तक कुछ समझ पाते, यादव ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब इससे भी उनका दिल नहीं भरा तो सड़क पर ही उन्हें धक्का दे दिया। हाथापाई में डीटीओ बारला चोटिल हो गए हैं।
यादव ने डीटीओ को अपशब्द भी कहे। घटना के बाद अधिकारियों ने राजधानी यादव के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने यादव की गिरफ्तारी नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। घटना के तीन घंटे बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी अनुज उरांव ने बताया कि डीटीओ द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी और मिले साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications