Video:सीएम के काफिले के सामने से गुजरा तो पुलिस ने जड़ दिया थप्पड़
हैदराबाद पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने से गुजरने पर एक शख्स को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।
हैदराबाद। केंद्र सरकार देश में वीवीआईपी कल्चर खत्म करने की बातें कर रही है, लेकिन हैदराबाद में जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखकर सरकार की इस कोशिश को धक्का लगेगा।

हैदराबाद पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने से गुजरने पर एक शख्स को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। एएनआई ने इस घटना का वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का काफिला सड़क से गुजरने वाला था।
सीएम के काफिले से पहले सड़क को पूरी तरह से खाली करवाया गया था। मुख्यमंत्री के काफिले के ठीक पहले एक शख्स उस सड़क को पार कर लेता है। जिसके बाद वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले नाराज हो जाते हैं और काफिले से वहां से गुजरने के बाद एक पुलिसवाले ने उस शख्स को सड़क पर ही मारना शुरू कर दिया। पुलिस ऑफिसर ने शख्स को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है...












Click it and Unblock the Notifications