WATCH: राजस्थान में रेत का तूफान,14 राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान ने 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। भारी अंधड़ ने एक बार फिर से देश के अलग-अलग राज्यों में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के बीकानेर में आंधी-तूफान ने दस्तक दे दी है। वहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आसमान बादलों से घिर गया है और तेज हवाएं चल रही है।

 WATCH Massive sandstorm hits Bikaners Khajuwala, in Rajasthan

मौसम विभाग के मुताबिक अंधड़ देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के 14 राज्यों में विकराल रूप ले सकता है। 8 और 9 मई को आंधी विकराल रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग ने आंधी को लेकर 14 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 WATCH Massive sandstorm hits Bikaners Khajuwala, in Rajasthan

स्कूल किए गए बंद

अंधड़ की संभावना को देखते हुए हरियाणा और यूपी के स्कूलों को बंद किया गया है। हरियाणा सरकार ने 7 और 8 मई को राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं नोएडा के सभी स्कूल भी 8 मई को बंद रहेंगे।

100 से ज्यादा लोगों की मौत

पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में आए तूफान में 109 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। राजस्थान और उससे सटे उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में कई मकान ढह गए, कई जगहों पर पेड़ गिर गए। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 73 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारी संपत्ति की क्षति हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+