Video: इस बार भगवान कृष्ण के भेष में नजर आए तेज प्रताप, बंसी बजा रहे हैं
नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का नया अवतार सामने आया है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह भगवान कृष्ण की तरह गायों के बीच बांसुरी बजा रहे हैं। तेज प्रताप ने बांसुरी के साथ एक दो नहीं बल्कि एक वीडियो और तीन फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखी यह बात
तेज प्रताप यादव लिखते हैं- जब भी कृष्ण की दिव्य बांसुरी बजाते उनकी प्रिय गाय शांतिपूर्वक ध्यान लगाकर उसकी धुन को सुनती थीं। भगवान कृष्ण का जीवन मानव के लिए उदाहरण है, जिससे वह अपना नजरिया बदल सकत है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखी यह बात
तेज प्रताप यादव लिखते हैं- जब भी कृष्ण की दिव्य बांसुरी बजाते उनकी प्रिय गाय शांतिपूर्वक ध्यान लगाकर उसकी धुन को सुनती थीं। भगवान कृष्ण का जीवन मानव के लिए उदाहरण है, जिससे वह अपना नजरिया बदल सकत है।
दुश्मन के खात्मे के लिए वृंदावन में जाप भी करा चुके हैं तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव का भगवान कृष्ण से खास लगाव है। वह जब बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, तब भी वृंदावन आए थे। उस वक्त उन्होंने ज्योतिषि के कहने पर वृंदावन में खास पूजा कराई थी। उस वक्त बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ थे, लेकिन महागठबंधन के टूटने की खबरें चल रही थीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसी के चलते तेज प्रताप वृंदावन में खास पूजा कराने आए थे, ताकि महागठबंधन अटूट बना रहे। हालांकि, बाद में नीतीश कुमार एनडीए में चले गए थे और महागठबंधन टूट गया था।

शिव का भेष भी धारण कर चुके हैं तेज प्रताप
इससे पहले तेज प्रताप यादव भगवान शिव का भेष धारण कर देवघर के बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंच गए थे। वह बाघ की छाल जैसे कपड़े पहने हुए थे और हाथ में डमरू भी था। गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक लगाए हुए तेज प्रताप की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications