देखें तस्‍वीरें: जोश के साथ देश भर में मनाई जा रही है ईद

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश भर में आज ईद मनाई जा रही है। हालांकि कुछ हिस्‍सों (केरल और जम्‍मू-कश्‍मीर) में कल ही ईद मना ली गई थी। ईद से पहले बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोग देर रात तक खरीददारी करते दिखे। दिल्ली में भी ईद आज ही मनाई जा रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम गणमान्य लोगों ने ईद के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

लखनऊ में पहली बार ईदगाह में महिलाओं ने अदा की नमाज

Eid Mubarak! Country celebrates Eid-ul-Fitr with elan, watch in pics

आपको बता दें कि ईद गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे मिटाने का त्‍योहार है। देशभर में कई जगह ईद की नमाद अदा की गई और पूरे देश के लिए अमन की दुआ मांगी गई। वाराणसी, लखनऊ समेत कई शहरों में लोगों ने इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा की। लखनऊ में पहली बार मुस्लिम महिलाओं ने ईद की नमाज मस्जिद में जाकर पढ़ी।

-
-
-
-
-
-
-
-
-
देखें तस्‍वीरें: जोश के साथ देश भर में मनाई जा रही है ईद

देखें तस्‍वीरें: जोश के साथ देश भर में मनाई जा रही है ईद

-
-
-
-
-
-
-
-
-
-

ईद की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। ईद-उल-फितर का त्योहार 'रमजान' के एक महीने के प्रार्थना, आशीर्वाद और क्षमा की पवित्रता के बाद आता है।

हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को पुनः समर्पित तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटना चाहिए। ईद समारोह हमें आपसी सद्भावना हेतु देश की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ और हम में से हर एक को प्रेम और भाईचारे के मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+