15 वर्ष की जाहन्वी ने दी कन्हैया कुमार को चुनौती
लुधियाना। जेएनयू स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार भले ही अपनी स्पीच से हीरो बन गए हों लेकिन कुछ लोगों पर उनकी स्पीच का जरा भी असर नहीं हुआ है। 15 वर्ष की जाहन्वी बहल उनमें से ही एक हैं। जाहन्वी पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं।
15 %u0935%u0930%u094D%u0937 %u0915%u0940 %u091C%u093E%u0939%u0928%u094D%u200D%u0935%u0940 %u0928%u0947 %u0926%u0940 %u0915%u0928%u094D%u200D%u0939%u0948%u092F%u093E %u0915%u0941%u092E%u093E%u0930 %u0915%u094B %u091A%u0941%u0928%u094C%u0924%u0940
कन्हैया को ख्ुाली चुनौती
उन्होंने कन्हैया को बहस की खुली चुनौती दी है। जाहन्वी ने कन्हैया को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने चुना है और ऐसे में कन्हैया को उन पर कोई भी तंज या उनके खिलाफ किसी भी अपशब्द का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
कन्हैया कुमार जिसने कहा, 'मेरी दुल्हन तो आजादी है'
'मेरे साथ करें फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर बहस'
जाहन्वी को 'स्वच्छ भारत अभियान' में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है और रविवार को उन्होंने कन्हैया को उनकी स्पीच के लिए जमकर लताड़ लगाई है।
जाहन्वी ने कन्हैया को खुली चुनौती दी है कि वह उनके साथ फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर बहस करें।
जाहन्वी के मुताबिक कन्हैया ने पीएम मोदी के लिए जो कुछ भी कहा है कि वह निंदनीय है। पीएम मोदी की आलोचना करने की जगह अगर उन्होंने कैंपस में भारत विरोधी नारे लगाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की होती तो शायद बेहतर रहता।
घर बैठकर कोसना आसान
जाहन्वी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी बिना थके और बिना रुके देश की हालत सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में घर पर बैठकर लोगों को उन्हें कुछ भी कहना बहुत आसान है।
जाहन्वी ने कहा कि वह कन्हैया कुमार यह बताना चाहती है कि अगर पीएम मोदी की जगह कोई और भी देश का पीएम होता तो भी वह ऐसा ही कहती।
कई मुदद्दों को उठाने वाली जाहन्वी
जाहन्वी के मुताबिक जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगने की रिपोर्ट्स थीं और वह पूछना चाहेंगी कि यूनिवर्सिटी में किसी ने उन्हें रोका क्यों नहीं। लेकिन कन्हैया कुमार पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं।
आपको बता दें के जाहन्वी पहले भी कई मुद्दों को उठा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एडल्ट फिल्मों और पॉर्न कंटेंट को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बैन करने के लिए रिट दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications