शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जब दावोस में नीरव मोदी पीएम के साथ फोटो खिंचवा रहा था तब क्या सो रहा था PMO

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा है 'कई सरकारी कार्यक्रमों में, मेरे पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भी, मुझे और कई पूर्ववर्ती छात्रों (यशवंत सिन्हा समेत कई लोग) को इजाजत नहीं थी'

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा नीरव मोदी के साथ पीएम की तस्वीर मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय को निशाने पर लिया है। पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने पर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी सांसद ने कहा है कि जब पीएमओ ने उन्हें पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने से रोक सकता है तो फिर घोटाले के आरोपी को कैसे हरी झंडी दी गई? क्या इस दौरान पीएमओ सो रहा था।

हमेशा चौकन्ना रहनेवाले पीएमओ से नीरव मोदी के मामले में चूक कैसे हो गई?

हमेशा चौकन्ना रहनेवाले पीएमओ से नीरव मोदी के मामले में चूक कैसे हो गई?

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा है 'कई सरकारी कार्यक्रमों में, मेरे पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भी, मुझे और कई पूर्ववर्ती छात्रों (यशवंत सिन्हा समेत कई लोग) को इजाजत नहीं थी कि पीएम मोदी के साथ मंच पर जाएं क्योंकि पीएमओ द्वारा अप्रूव लिस्ट में नाम नहीं था। अब मंत्रालय कह रहा है कि नीरव मोदी को दावोस में निमंत्रण नहीं दिया गया था लेकिन वो मंच पर विराजमान थे। मैं सिर्फ इस विषय को संज्ञान में लाना चाहता हूं कि क्या हमेशा चौकन्ना रहनेवाला पीएमओ इस विषय पर सो रहा था या फिर नीरव मोदी के कुंडली पर आसन मारकर बैठा था।'इससे पहले शत्रुध्न सिन्हा ने PNB घोटाले को लेते हुए पीएम मोदी पर कई ट्वीट किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि देश का चौकीदार सो गया और भ्रष्टाचारी देश छोड़कर फरार हो गए।

क्या है फोटो विवाद?

क्या है फोटो विवाद?

PNB घोटाले के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई। तस्वीर स्विट्जरलैंड की राजधानी दावोस की है। जहां नीरव मोदी ने पीएम मोदी के साथ एक साथ फोटो खिंचवाई थी। तब विपक्ष ने आरोप लगाया था कि IB कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी के साथ मंच साधा करने के लिए नीरव मोदी को जाने कैसे दे सकती है। शत्रुध्न सिन्हा ने फोटो पर कमेंट किया।

PNB घोटाले पर पीएम मोदी चुप हैं

PNB घोटाले पर पीएम मोदी चुप हैं

अभी तक PNB घोटाले पर मोदी ने कुछ भी नहीं बोला है। जिसपर शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि घोटाले पर कानून मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक सब बोल रहे हैं लेकिन जिन्हें बोलना चाहिए वो चुप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+