जाबांज पुलिस ऑफिसर ने मोबाइल किया बंद, फेसबुक भी करना पड़ा डिलीट, जानिए वजह
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ में एक मंदिर के पास तैनात जाबांज पुलिस ऑफिसर ने अपने ताकतवर बाजुओ में डालकर मुस्लिम युवक उग्र भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित निकाल दिया था, जिसके बाद हर कोई उसके साहस की तारीफ कर रहा है। एक मुस्लिम युवक को हिंदू कट्टरवादी लोगों से बचाकर हीरो बना सब-इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के पास कई कॉल आ रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया है और फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गगनदीप ने कहा कि मुझे नहीं पता लोग इतना आश्चर्य क्यों कर रहे हैं, जबकि मैंने तो मेरी ड्यूटी निभाई है। गगनदीप ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें कई कॉल आ रहे हैं और फेसबुक पर भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वालों की झड़ी लग गई है, जिसके बाद उन्होंने फोन ही बंद कर दिया है और फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी बने गगनदीप इंटरव्यू में कहते हैं, 'अगर एक पुलिसकर्मी किसी की जिंदगी बचाता है तो इसमें कौनसी बहादूरी है? मैं तो मेरी ड्यूटी कर रहा था। मैंने उस लड़के की आंखों में लाचारी देखी। वह पूरी तरह से कांप रहा था। उसने मुझे कसकर गले लगा लिया था। उसको मुझ पर ही आस थी। मैं उसे छोड़ नहीं सकता था क्योंकि अगर मैं ऐसा करता, तो मैं खुद अपने आप को असफल कर देता।'
इंटरव्यू से पता चला कि गगनदीप सिर्फ दो साल के थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया था और उनकी मां उन्हें बड़ा किया है। इंटरव्यू में गगनदीप बताते हैं कि जब वे बच्चे थे, तब उनकी मां उन्हें सिखाया था कि सरदार का काम ही है मदद करना, सरदार कभी पिछे नहीं हटते हैं। गगनदीप आगे कहते हैं कि मेरा धर्म मुझे निस्वार्थ मदद करना सिखाता है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications