उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक अब दक्षिण भारत में जमकर बारिश होने वाली है तो वहीं उत्तर और मध्य भारत में भीषण बारिश होने का अनुमान है और इस वजह से दक्षिण से लेकर उत्तर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

Recommended Video

    Monsoon Alert: उत्तर से दक्षिण तक भारी बारिश का अनुमान, महाराष्ट्र में Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    महाराष्ट्र में रेड और केरल में ऑरेंज अलर्ट

    महाराष्ट्र में रेड और केरल में ऑरेंज अलर्ट

    केरल के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान है, IMD ने इड्डुकी, कोझिकोड, कन्नूर और कासारगौड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तटीय कर्नाटक और केरल में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने चार अगस्त को तटीय महाराष्ट्र और गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

    यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

    उत्‍तर प्रदेश के अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बारा बांकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, फैजाबाद, गाजीपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर कुशीनगर, लक्सर, महराजगंज, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में भारी बारिश की आशंका है।

    एमपी में भी बरसेंगे मेघ

    एमपी में भी बरसेंगे मेघ

    अशोकनगर, बड़वानी, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सागर, उज्जैन, विदिशा में होगी भारी बारिश।

    हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है

    हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है

    जबकि अगले 24 घंटे में अंडमान दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश. जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान है, तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मानसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+