Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IMD: केरल और कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी, भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42

नई दिल्ली। भारी बारिश ने केरल में आफत पैदा कर दी है, केरलके कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, बारिश का प्रकोप यूं ही जारी रहने वाला है और इस वजह से भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, तो वहीं शुक्रवार को भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई हैं तो वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केवल केरल ही नहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका है, कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है तो वहीं उत्तर भारत में भी मौसम पलटी मार सकता है, आज दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।

 कर्नाटक में भी Red Alert

कर्नाटक में भी Red Alert

IMD के मुताबिक कर्नाटक में हो रही बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी होगा इसलिए उसने तमिलनाडु, केरल और माहे (पुदुचेरी) में अगले चार दिनों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जगहों पर भी होगी तेज बारिश

आईएमडी के पूर्वानुमान के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में मध्‍यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा का तटीय इलाका, गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+