दिल्ली-NCR में अभी और झुलसाएगी गर्मी, बारिश को लेकर आई ये जानकारी
नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट नहीं आएगी। गर्मी के इस मौसम में दिल्ली में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सबसे अधिक गर्म दिन रह सकता है। जबकि गुरुवार और शुक्रवार को तेज आंधी दस्तक दे सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले सात दिनों तक इस इलाके में बारिश के आसार नहीं हैं। इसके पहले, दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन 17 अप्रैल को दर्ज किया, जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, दिल्ली के पालम में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
एयर पॉल्यूशन का स्तर नहीं बढ़ा
वहीं, सीपीसीबी के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के कारण, हालांकि एयर पॉल्यूशन के स्तर में इजाफा नहीं हुआ और ये 'Poor' कैटेगरी में बना हुआ है। एजेंसी का कहना है कि एयर पॉल्यूशन का स्तर अगले तीन दिनों तक यथास्थिति में रहेगा। 24 और 25 अप्रैल को मौसम शुष्क ही रहेगा और दिन में गर्मी रहेगी लेकिन देर शाम यहां पर तेज हवाएं या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक आज उत्तर पूर्वीय भारत में अगले 36 से 48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश और गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications