Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पेश, केंद्रीय मंत्री बोले किरेन रिजिजू बोले- 'वक्फ नहीं उम्मीद'
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास होने के बाद गुरुवार (3 अप्रैल) को राज्य सभा में पेश किया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विधेयक को पेश किया। बिल पेश होने के बाद राज्य सभा में इसको को लेकर चर्चा जारी है।
बुधवार को इसे लोकसभा में बहुमत से मंजूरी मिल गई थी। निचले सदन में 12 घंटे की लंबी बहस हुई, जिसके बाद यह विधेयक 288 मतों के समर्थन और 232 मतों के विरोध के साथ पारित हो गया।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज की स्थिति में, 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं...2006 में, अगर सच्चर समिति ने 4.9 लाख वक्फ संपत्तियों से 12,000 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया था, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि ये संपत्तियां अब कितनी आय उत्पन्न कर रही होंगी..."
रिजिजू ने कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "2014 के आम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले, 5 मार्च 2014 को यूपीए सरकार ने 123 प्रमुख संपत्तियों को गैर-अधिसूचित कर दिया और उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड को सौंप दिया। ये संपत्तियां आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की थीं।"
काले कपड़े में संसद पहुंचे DMK सांसद
वहीं वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में डीएमके सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे है। DMK के लोकसभा और राज्य सभा सांसद सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए संसद परिसर में नारेबाजी भी की।












Click it and Unblock the Notifications