Waqf Bill: वक्फ बिल पर नहीं थम रहा विवाद, ओवैसी-कांग्रेस के बाद अब अमानतुल्लाह खान पहुंचे सप्रीम कोर्ट
Waqf Bill: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल (waqf amendment bill) पास हो चुका है। लेकिन इस (Waqf Bill) बिल पर अभी भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बिल के खिलाफ कांग्रेस नेता और ओवैसी के बाद अब आप नेता अमानतुल्लाह खान ने सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बिल (Waqf Bill) के खिलाफ दो याचिका दाखिल हुई है। पहली याचिका आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दाखिल की है। जबकि, दूसरी याचिका एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्टशन इन द मैटर्स ऑफ सिविल राइट्स नामक संस्था ने दाखिल की है।

ये भी पढ़ें: Waqf Bill: 'वक्फ के बाद ईसाइयों की जमीन पर RSS की नजर', राहुल गांधी ने किया ऐसा ये बड़ा दावा
इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार 04 अप्रैल को अलग-अलग याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। बता दें कि अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका में वक्फ (संशोधन) विधेयक को 'असंवैधानिक' बताया।
अमानतुल्लाह खान ने कहा कि वक्फ एक्ट-1995 में जो संशोधन कर नया विधेयक पारित किया गया, यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25, 26, 29, 30 और 300-ए का उल्लंघन करने वाला है। इसे रद्द करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही, इस मामले में कोर्ट से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई।
खबर के मुताबिक, खान द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि यह संशोधित विधेयक मुस्लिम समुदाय के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों को कमजोर करता है। उनके मुताबिक, यह सरकार को मनमानी करने की ताकत देता है और अल्पसंख्यकों के अपने धार्मिक संस्थानों को चलाने के हक को छीनता है।
कांग्रेस सांसद और ओवैसी ने भी किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। ओवैसी ने अपनी याचिका में कहा कि इस बिल के जरिए वक्फ संपत्तियों से संरक्षण छीन लिया गया है। जबकि हिंदू, जैन, सिख धार्मिक एवं धर्मार्थ संस्थाओं को यह संरक्षण मिला हुआ है।
ये भी पढ़ें: Waqf Bill: 'हमारी सरकार बनते ही कूड़ेदान में जाएगा वक्फ बिल', तेजस्वी यादव ने कुछ यूं किया विरोध












Click it and Unblock the Notifications