Waqf Bill: 'हमारी सरकार बनते ही कूड़ेदान में जाएगा वक्फ बिल', तेजस्वी यादव ने कुछ यूं किया विरोध
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है। लेकिन, इस बिल का विपक्षी पार्टियां खुलकर विरोध कर रही हैं। इस बीच राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने वक्फ बिल (Waqf Bill) को लेकर बड़ा बयान दिया है।
तेजस्वी यादव ने पटना में स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,'हम सरकार बनाएंगे और इस कानून (वक्फ संशोधन विधेयक) को कूड़ेदान में फेंकेंगे।' इस दौरान उन्होंने इस बिल को असंवैधानिक बताया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) के लोग धुव्रीकरण की राजनीति करके देश को बांटना चाहते हैं। इस तरह का कार्य वो अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है।
इतना ही नहीं, तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी चुनाव तक नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपने साथ रखेंगी। उसके बाद उनका (नीतीश कुमार) क्या होगा, यह हम और बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग शत प्रतिशत संविधान विरोधी हैं। वे लोग हमेशा विभिन्न वर्गों को निशाना बनाते हुए संविधान पर कुठाराघात करते रहते हैं। वक्फ़ संशोधन बिल संविधान विरोधी है।
समय-समय पर भाजपा की सरकार इस तरह के प्रयास करती है जिससे लोगों का ध्यान उनके वास्तविक मुद्दों... जैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्गति से हटे और ध्रुवीकरण के खेल में NDA वाले कामयाब हो सकें।
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मुसलमानों का हितैषी होने का ढोंग करते हैं उनका पोल खुल गया है। बिहार में जब हमारी सरकार बनेगी तो वक्फ संशोधन विधेयक को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे और इसे कुड़ेदान में फेंक दिया जायेगा।
इस दौरान उन्होंने जनता दल यूनाईटेड पर आरोप लगाया कि अब भाजपा के अल्पसंख्यक विरोधी प्रकोष्ठ के तौर पर काम कर रही है। जब इतना महत्वपूर्ण विषय सामने है तो मुख्यमंत्री जी वक्फ संशोधन विधेयक पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं...चुप्पी साध लिए हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: '...CM का चेहरा तय करेगी', कांग्रेस प्रभारी के बयान से टेंशन में तेजस्वी! क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications