'उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे', ओवैसी ने नीतीश कुमार, चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू के लिए ऐसा क्यों कहा?
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक कल संसद में पेश होगा। इसको को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार के इस फैसले को लेकर बवाल जारी है। बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।
इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने NDA के दलों को चेतावनी दी है कि, उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, 'मैं अपनी पार्टी की ओर से कह सकता हूं कि हम इस बहस में हिस्सा लेंगे, संशोधन पेश करेंगे और अपने विचार रखेंगे। हम बताएंगे कि यह विधेयक असंवैधानिक है और यह मुसलमानों के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।'
ये भी पढ़ें Waqf Amendment Bill: संसद में कल पेश होगा वक्फ बिल, आखिर मुसलमान क्यों कर रहे विरोध? जानें हर सवाल का जवाब
'उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे'
NDA सहयोगी दलों द्वारा विधेयक को समर्थन दिए जाने पर ओवैसी ने कहा, 'उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे... मुस्लिम समुदाय का वक्फ से भावनात्मक जुड़ाव है क्योंकि यह हमारे लिए इबादत है। अगर आप हमें हमारी मस्जिदों, दरगाहों से वंचित करेंगे, तो यह हमारे लिए पीड़ादायक होगा।'
'...जनता उन्हें समझाएगी'
उन्होंने आगे कहा, 'न तो नीतीश कुमार, न चंद्रबाबू नायडू, न चिराग पासवान और न ही जयंत चौधरी इस बात को समझ रहे हैं। लेकिन जनता उन्हें समझाएगी।'
ये भी पढ़ें Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में आए अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख, जानिए उन्होंने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने भी नीतीश और चिराग को घेरा
वहीं नीतीश कुमार और चिराग पासवान के वक्फ के मामले में स्टैंड को लेकर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 'इन लोगों को सिर्फ अपनी कुर्सी (सत्ता) से प्यार है। इनके पास न कोई नीति है, न कोई सिद्धांत। इनका किसी और से कोई लेना-देना नहीं है।'
'आजकल लोग सिर्फ सत्ता से प्यार करते हैं'
उन्होंने आगे कहा, 'स्वर्गीय राम विलास पासवान ने गोधरा कांड के बाद इस्तीफा दे दिया था, वे विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों की राजनीति करते थे। लेकिन आजकल लोग सिर्फ सत्ता से प्यार करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications