Waqf Amendment Bill: "प्रियंका गांधी वक्फ विधेयक के खिलाफ क्यों नहीं बोलीं" केरल के अखबार ने की आलोचना
Waqf Amendment Bill: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से ये उम्मीद की जा रही थी कि वो वक्फ विधेयक के खिलाफ बोलेंगे। लेकिन वो वक्फ विधेयक के खिलाफ संसद में कुछ नहीं बोले। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इसके पिछे का क्या कारण है? चर्चीत मीडिया मलयालम दैनिक सुप्रभातम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से वक्फ विधेयक के खिलाफ न बोलने के लिए सवाल किया।
मलयालम दैनिक सुप्रभातम का संचालन मुस्लिम संगठन समस्त केरल जेम-इय्याथुल उलमा द्वारा किया जाता है। यह क्षेत्र का एक प्रमुख मुस्लिम संगठन है। अपने अख़बार के संपादकीय में, उन्होंने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं की उल्लेखनीय अनुपस्थिति की आलोचना की है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी की शुक्रवार को एक मलयालम अखबार ने अपने संपादकीय में आलोचना की कि वह संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर बहस के दौरान अनुपस्थित रहीं।
मुस्लिम पार्टियों ने पहले प्रियंका और राहुल गांधी के लिए प्रचार किया था
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार संपादकीय में लिखा गया है, "वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी, जिनसे देश बड़ी उम्मीदों के साथ देखता है, पार्टी व्हिप के बावजूद संसद नहीं आईं। यह एक दाग के रूप में रहेगा। बिल पर बहस के समय वह कहां थीं, यह सवाल हमेशा बना रहेगा।" बता दे कि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बहुत ज़्यादा है और आईयूएमएल जैसी क्षेत्रीय मुस्लिम पार्टियों ने पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार किया था, ताकि वे इस सीट पर जीत सुनिश्चित कर सकें।
इसके अलावा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी उल्लेख किया गया है कि वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान गांधी परिवार के कोई सदस्य, जिनमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हैं, संसद में उपस्थित नहीं थे। इस अनुपस्थिति के कारणों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
अखबार ने वक्फ (संशोधन विधेयक) पारित होने पर निराशा व्यक्त की
अखबार ने वक्फ (संशोधन विधेयक) पारित होने पर निराशा व्यक्त की, लेकिन उन्होंने विधेयक के खिलाफ मतदान करने के लिए शेष विपक्षी नेताओं को धन्यवाद दिया। अखबार के संपादकीय में लिखा गया है, "वक्फ विधेयक बाबरी घटना के बाद संघ परिवार द्वारा मुसलमानों और देश की धर्मनिरपेक्षता पर सबसे बड़े हमलों में से एक है। विपक्षी नेताओं को धन्यवाद जिन्होंने आधी रात के बाद संसद के कार्यक्रम में विधेयक के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और विधेयक के खिलाफ मतदान किया। कांग्रेस और डीएमके सदस्यों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।












Click it and Unblock the Notifications