Overriding Principle वक्फ बोर्ड को कौनसी शक्ति देता है, गोगोई ने NDA सांसदों के माथे पर सिकन देने की कोशिश की
Waqf Bill: संसद के बजट सत्र में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है। आज 2 अप्रेल 2025 को दोपहर 12 बजे लोकसभा में विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने इस संशोधित वक्फ विधेयक को पेश कर दिया है।
संसद में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान असम के जोरहाट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर संसद को भ्रमित करने के आरोप लगाए हुए कहा कि रिजिजू ने यूपीए सरकार 2013 के बारे में जो कुछ कहा वो सब झूठ है। हम मांग करते हैं कि वो सच साबित करें।

संसद में वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष की ओर से पक्ष रखते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण है। इनका पूरा भाषण हमारे मौलिक अधिकारों, संघीय ढांचे पर आक्रमण था। इस बिल के द्वारा सरकार के चार मूल मकसद हैं।
1. संविधान को कमजोर करना।
2.भ्रम फैलाना।
3.समाज को बांटना।
4. अल्पसंख्यक को वंचित करना।
गौरव गोगोई ने ईद पर इनकी डबल इंजन की सरकार ने कई जगहों पर लोगों नमाज तक नहीं पढ़ने दी और अल्पसंख्यकों का भला करेंगे? पहले यह बताएं कि संसद में कितने अल्पसंख्यक सांसद हैं फिर दिल में संवेदना रखिए।
गौरव गोगोई ने यह भी आरोप लगाया कि जब बिल लाया गया था तब मंत्री महोदय ने कहा था कि इस बिल को लाने से पहले विस्तार से चर्चा हुई है। यह बात पूरी झूठ है। साल 2023 में 5 बार अल्पसंख्यक मामलों की कमेटी की बैठक हुई। मुम्बई में 13 जुलाई, दिल्ली में 21 जुलाई को, लखनऊ में 24 जुलाई को और फिर 7 व 20 सितंबर में दिल्ली में बैठक।
यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: 'कानून बनने का दोष BJP से ज्यादा नीतीश जैसे नेता पर', प्रशांत किशोर का तंज
गाौरव गोगोई ने मांग की कि पांचों बैठक की कार्यवाही सदन में रखी जाए। किसी भी बैठक में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा तक नहीं की गई। पांचों बैठकों के मिनट टू मिनट देखें हैं। किसी में भी वक्फ संशोधन बिल का जिक्र तक नहीं। जब नवंबर 2023 तक अल्पसंख्यक मामलात ने वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा ही नहीं की तो फिर यह वक्फ संशोधन बिल तैयार किसने किया? कहां से आया यह बिल?
भाजपा संविधान के विरोध में-गोगोई
गौरव गोगोई ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की हालात ऐसी हो गई कि अब सरकार को अपने धर्म का प्रमाण पत्र देना होगा। 7000 साल से भी पुराने देश भारत में सनातम समेत तमाम धर्मों का सम्मान किया जाता है। क्या ये दूसरे धर्मों से इस तरह का सर्टिफिकेट मांगेंगे?
गौरव गोगोई के भाषण का पूरा वीडियो यहां देखें












Click it and Unblock the Notifications