Waqf Amendment Bill: 'कानून बनने का दोष BJP से ज्यादा नीतीश जैसे नेता पर', प्रशांत किशोर का तंज
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में जोरदार बहस चल रही है। बीजेपी के सहयोगी दल JDU और TDP इस बिल का समर्थन करेंगे या असहमति जताएंगे इसपर विपक्षी पार्टियों की निगाहें थी। जैसे ही इस बिल को लेकर नीतीश कुमार ने सहमति जताईं तो प्रशांत किशोर ने उनपर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस कानून के लिए भाजपा से ज्यादा नीतीश कुमार जैसे नेताओं को दोषी ठहराया जाएगा।
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसे हिंदूओं या मुसलमानों के खिलाफ नहीं देखता हूं। उन्होंने कहा कि जब ये देश आजाद हुआ तो उस समय जो कमिटमेंट किए गए थे तो आज के पीढ़ी की ये जिम्मेदारी है कि हमलोग उसके प्रति फेथफुल रहे। अगर आप कोई कानून बनाना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप उस वर्ग को विश्वास में ले।

वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों का एक बड़ा तबका सहमत नहीं है: PK
प्रशांत किशोर ने कहा वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों का एक बड़ा तबका सहमत नहीं है। मुझे लगता है कि सरकार ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए जल्दबाजी में यह कानून बना रही है। उनको बस ये मतलब है कि हिंदू मुस्लिम होता रहे। सरकार के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है। वे यह कानून इसलिए ला पा रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार जैसे लोग सरकार का समर्थन कर रहे हैं। नीतीश कुमार जैसे नेता लोकसभा में इस बिल के पक्ष में वोट न दे तो किसी भी हालत में सरकार ये कानून नहीं बना सकती है।
भाजपा के लोग तो मुसलमानों को अपना वोटर नहीं मानते हैं: PK
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तो मुसलमानों को अपना वोटर नहीं मानते है। वो उनको अपना समर्थक नहीं मानते है। लेकिन नीतीश कुमार जैसे लोग जो हर दिन मुसलमानों से कहते हैं कि वे उनके समुदाय के हितैषी हैं, उन्हें जरूर सोचना चाहिए क्या वे गांधी, लोहिया और जेपी की बात करते हुए भी इस विधेयक के समर्थन में वोट देकर अपना पाखंड वाला चरित्र नहीं दिखा रहे हैं? जब इस कालखंड का इतिहास लिखा जाएगा तो इस कानून के बनने का दोष बीजेपी से भी ज्यादा नीतीश कुमार जैसे नेता पर होगा।
बता दे कि वक्फ संशोधन बिल पर NDA के सभी सहयोगी दलों ने एक सुर में बिल का समर्थन किया है। चाहे नीतीश कुमार की पार्टी JDU हो, चिराग पासवान की LJP हो, जीतनराम मांझी की HUM हो या चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP हो। बीजेपी के सभी सहयोगी दलों का एक साथ बिल के समर्थन करने से विपक्ष की सारी रणनीति धराशायी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications