मोदी-नवाज की मुलाकात पर करिए कल तक का इंतजार: सुषमा स्वराज
नयी दिल्ली। भारत ने सार्क शिखर वार्ता के दौरान नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है। मोदी-नवाज शरीफ के बीच की मुलाकात पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इस मुलाकात को लेकर कल तक का इंतजार करिए। शिखर वार्ता में शामिल होने काठमांडू पहुंची सुषमा स्वराज ने मोदी-शरीप की मुलाकात को लेकर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा।

उन्होंने कहा कि मंगलवार तक इंतजार कीजिए। वहीं सार्क सम्मेलन के दौरान मोदी-शरीफ की मुलाकात पर शरीफ के विदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि अब तक उनकी मुलाकात को लेकर कोई योजना नहीं है।
वहीं अजीज ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संभावित मुलाकात पर कहा कि अगर वह आग्रह करती हैं, तो मैं मुलाकात करूंग। आपको बता दें कि एक अधिकारी के हवाले से ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने खबर दी कि दोनों प्रधानमंत्री काठमांडो में ‘रिट्रीट सेरेमनी' के दौरान एक दूसरे के सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications