वागाह बॉर्डर पर धमाका: दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर ब्रेक

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। कल भारत-पाकिस्तान सीमा के ठीक करीबी हुए बम धमाके के चलते दिल्ली-लाहौर बस सेवा को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। जानकारों ने बताया कि भारत सरकार के इस बाबत किसी भी निर्देश का दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) को इंतजार है। डीटीसी के सूत्रों के अनुसार, अटारी-वाघा मार्ग धमाके के बाद हालात बेहद नाजुक है, इसी के चलते सरकार दिल्ली -लाहौर बस सेवा को कुछ समय के लिए बंद करने पर विचार कर रही है।अभी लाहौर और दिल्ली के बीच दोनों तरफ से दो-दो फेरे लगते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हमले के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक चरमपंथी संगठन को दोषी ठहराते हुए ये सेवाएँ बंद कर दी थीं। हालांकि इस बार हालात अलग तरह के हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 2001 में की पाकिस्तान यात्रा के चलते दिल्ली-लाहौर बस सेवा को चालू किया गया था। इसमें आमतौपर वे लोग एक-दूसरे के देशों में जाते हैं जिनके परिवार के सदस्य के आरपास रहते हैं।

इस बीच, धमाके के कारण दोनों देशों के बीच सड़क मार्ग से होने वाला व्यापार भी फिलहाल रोक दिया गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह कब से फिर चालू होगा।

भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के मकसद से 60 साल के अंतराल के बाद वर्ष 2007 में अमृतसर स्थित अटारी जाँच चौकी से पाकिस्तान के वाघा सीमा के जरिए ट्रकों की सीमापार आवाजाही पर सहमत हुए थे। इससे पहले ट्रक को सीमा तक ही जाने की अनुमति थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+