व्यापम घोटाला: आ गई पत्रकार अक्षय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत का कारण साफ नहीं
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के सबसे बड़े रोजगार घोटाले मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाला में आजतक के पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। अक्षय सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को दाहोद पुलिस ने मेघनगर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है, जो इस रिपोर्ट को मध्य प्रदेश सरकार को सौंपेगी।

आपको बताते चलें कि अक्षय सिंह व्यापम घोटाले में एक छात्रा नम्रता डामोर का नाम आने के बाद उसका शव संदिग्ध हालात में उज्जैन में रेलवे पटरियों के निकट पाए जाने के मामले में उसके माता-पिता का इंटरव्यू करने गये थे। इंटरव्यू के बाद अचानक उनके मुंह से झाग निकला और उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications