JEE Mains: लड़कियों में अव्वल महाराष्ट्र की वृंदा ने किया देश का नाम रोशन

आईआईटी में पिछले 58 सालों में महाराष्ट्र से एक भी लड़की ने प्रथम आने का गौरव प्राप्त नहीं किया था जिसे नासिक की वृंदा राठी ने कर दिखाया है।

नासिक। आईआईटी प्रवेश के लिए जेईई मेन्स परीक्षा में वृंदा नंदकुमार राठी ने महाराष्ट्र का नाम देश में ऊंचा किया है। देश में प्रथम क्रमांक लाने वाली वृंदा राठी इंजीनियरिंग के लिए सबसे कठिन समझे जाने वाली परीक्षा में 321 अंक लाकर देश में अव्वल आई हैं। इस परीक्षा में पूरे देश से 13 लाख विद्यार्थी बैठे थे।

JEE Mains: लड़कियों में अव्वल महाराष्ट्र की वृंदा ने किया देश का नाम रोशन

वृंदा नासिक रोड स्थित सेंट जेव्हिअर्स हाईस्कूल की स्टूडेंट हैं, वृंदा ने दसवीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पंचवटी महाविद्यालय से वृंदा ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। आईआईटी स्पेस एकडमी से वृंदा ने जेईई की पढ़ाई की और आईआईटी रिसर्च क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखती हैं। वृंदा के पिता नंदकुमार राठी खुद प्रॉडक्शन इंजीनियर हैं और वो भी एनआईटी सूरत से पदवी प्राप्त हैं। उनका सिन्नर वसाहत में लघु उद्योग है और कृष्णा राठी वृंदा की माता आर्किटेक्ट हैं।

देश के अव्वल दर्जे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी में प्रवेश के लिए जेईई मेन्स की परीक्षा 2, 4, और 9 अप्रैल को ली गई थी। इस परीक्षा के लिए देशभर से 13 लाख विद्यार्थी जुटे जिसमें से दो लाख विद्यार्थियों को ही प्रतियोगिता के अगले चरण में मौका मिला है। अब इन विद्यार्थियों में ही देशभर के विभिन्न आईआईटी महाविद्यालय में करीबन 13 हजार विद्यार्थियों को इस साल प्रवेश दिया जाएगा।

देश में लड़कियों में प्रथम आने वाली वृंदा ने हाल ही में भारत सरकार की केवीपीवाई परीक्षा में भारत में 12वां क्रमांक हासिल किया था। आईआईटी में पिछले 58 सालों में महाराष्ट्र से एक भी लड़की ने प्रथम आने का गौरव प्राप्त नहीं किया था जिसे नासिक की वृंदा राठी ने कर दिखाया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+