2 लोकसभा और 14 विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होंगे उप चुनाव
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दो संसदीय क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों में 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 17 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान होगा। इन चुनावों के परिणाम भी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ यानी कि 2 मई को ही आएंगे।

जिन दो संसदीय सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें कर्नाटक का बेलगाम और आंध्र प्रदेश का तिरूपति सीट शामिल हैं। इसके अलावा जिन 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उप चुनाव होने हैं उनमें गुजरात की 1, झारखंड की 1, कर्नाटक की 2, मध्य प्रदेश की 1, महाराष्ट्र की 1, मिजोरम की 1,नागालैंड की 1, ओडिशा की 1, राजस्थान की 3, तेलंगाना की 1 और उत्तराखंड की 1 सीटें हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 मार्च है। वहीं नामांकन वापस लेने की तारीख 3 अप्रैल है। 17 अप्रैल को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजों का ऐलान होगा।












Click it and Unblock the Notifications