'मतदान केंद्रों पर अधिकार का प्रयोग करने जरूर पहुंचे वोटर', केटीआर ने की अपील
Telangana Elections 2023: भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने तेलंगाना की जनता से अधिक से अधिक मतदाताओं के पोलिंग बूथ पर पहुंचे की अपील की है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। केटी रामारा राव ने राज्य लोगों का बीआरएस के समर्थन के लिए केटी रामराव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 30 नवंबर को पात्र मतदाओं से घरों से बाहर निकलकर पोलिंग बूथ पर जरूर जाना चाहिए।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों इस बात को बड़ी मजबूती के साथ साबित किया है कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बीआरएस पिछले नौ वर्षों में तेलंगाना में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। लेकिन अब एक बार फिर सही- गलत और उचित व अनुचित के बीच हमें चुनाव करना है। ऐसे में लोगों को मतदान में जरूर शामिल होना चाहिए।

केटीआर ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम था। ऐसे में रामा राव ने एक्स पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे 30 नवंबर को पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डालें। आपके पास चुनने की शक्ति है, चाहे आप किसी को भी चुनें...कृपया बाहर आएं और वोट करें। अपने आसपास के लोगों को भी अपना नागरिक कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित करें। हर वोट मायने रखता है।"
वहीं इससे पहले केटीआर ने सीएम केसीआर सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए केटीआर कई बड़े दावेकिए। उन्होंने ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हैदराबाद की प्रगति की चर्चा है। केटीआर ने बताया कि फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू और सुपरस्टार रजनीकांत जैसी प्रभावशाली हस्तियों ने हैदाबाद के विकास की प्रशंसा की है।
केटीटआर ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर हैदराबाद के विकास की चर्चा होने के बावजूद विपक्ष राज्य में विकास को समझ पाने में समर्थ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications