Voice of Global South Summit: 'शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ की समस्याओं को हल करने में करेगा मदद', बोले विदेश सचिव
विनय क्वात्रा ने कहा कि हम अक्सर ग्लोबल साउथ की समस्याओं को देखते हैं, उनकी समस्याओं के परिप्रेक्ष्य और विकास की उनकी प्राथमिकताओं को अक्सर एक स्थापित और प्रासंगिक संस्थागत ढांचे में पर्याप्त रूप से संबोधित करने की आवश्य

Voice of Global South Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद शुक्रवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का समापन हो गया। इस बीच विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने दो दिवसीय वर्चुअल साउथ समिट की अनूठी पहल की। शिखर सम्मेलन का विषय unity of voice और unity of purpose था। विदेश सचिव ने कहा कि इस दौरान भोजन, ईंधन, उर्वरक और आपूर्ति श्रृंखला में अन्य व्यवधानों की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
विनय क्वात्रा ने कहा कि हम अक्सर ग्लोबल साउथ की समस्याओं को देखते हैं, उनकी समस्याओं के परिप्रेक्ष्य और विकास की उनकी प्राथमिकताओं को अक्सर एक स्थापित और प्रासंगिक संस्थागत ढांचे में पर्याप्त रूप से संबोधित करने की आवश्यकता होती है। हमें विश्वास है कि यह शिखर सम्मेलन उस उद्देश्य को पूरा करने में मदद करेगा।
वहीं, पीएम मोदी ने समिट के समापन सत्र को संबोधन में कहा कि पिछले दो दिनों में इस शिखर सम्मेलन में 120 से अधिक विकासशील देशों की भागीदारी देखी गई है। वैश्विक दक्षिण का अब तक का सबसे बड़ा वर्चुअल जमावड़ा देखने को मिला। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस समापन सत्र में आपकी कंपनी पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
Recommended Video

वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3 साल बेहद कठिन रहे हैं। खासकर हम विकासशील देशों के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा है। COVID-19 महामारी की चुनौतियों, ईंधन, उर्वरक और अनाज खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों ने हमारे विकास के प्रयासों को प्रभावित किया है।
इससे पहले गुरुवार को उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युद्ध और आतंकवाद के कारण उत्पन्न विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस वक्त संकट की स्थिति से गुजर रही है। ये संकट कब तक रहेगा, इसकी भविष्यवाणी करना फिलहाल अभी मुश्किल है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने खाद्य, ईंधन और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों, कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- Voice of Global South Summit: वॉयस ऑफ ग्लोबल शिखर सम्मेलन में बोले PM, 'दुनिया संकट की स्थिति से गुजर रही है'












Click it and Unblock the Notifications