जियो और एयरटेल को चुनौती देने के लिए वोडाफोन ने अपग्रेड किया ये प्लान

Recommended Video

    Vodafone ने अपने RED Plan को किया Upgrade, Jio और Airtel को देगा टक्कर | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः जियो के टेलिकॉम बाजार में आने के बाद इंटरनेट और कॉलिंग के प्लान घटे हैं। हर कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाना चाहती है। हाल ही में वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अपने रेड प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत अब एक महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, नेशनल रोमिंग, 100 एसएमएस और 20 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा।

    ले सकते हैं मूवी का मजा

    ले सकते हैं मूवी का मजा

    इसी प्लान में मूवी का मजा भी ले सकते हैं। वोडाफोन प्ले के जरिए 4,000 रुपये तक की मुफ्त मूवी देखने को मिलेंगी। वहीं 3,500 से ज़्यादा ई-मैगज़ीन के लिए मैग्ज़टर सब्सक्रिप्शन का भी ऑफर दिया गया है।

    इस तरह कर सकते हैं सब्सक्राइब

    इस तरह कर सकते हैं सब्सक्राइब

    अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं तो अपने हैंडसेट से 199 नंबर डायल कर ले सकते हैं। वोडाफोन इंडिया ने अपनी साइट पर इस नए प्लान को अपडेट कर दिया है। पहले के प्लान में वोडाफोन प्ले और मैग्ज़टर सब्सक्रिप्शन भी ऑफर नहीं किया गया था। अवोडाफोन के इस प्लान के तहत डिवाइस इंश्योरेंस ऑफर भी दिया जाता है। इससे आपके स्मार्टफोन को नुकसान और चोरी से सुरक्षित रखने का दावा किया जाता है।

    दूसरी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

    दूसरी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

    जानकारो का मानना है कि वोडाफोन ने अपने इस प्लान को अपग्रेड करके सीधे जियो और एयरटेल को चुनौती दी है, क्योंकि जियो के 299 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 30 जीबी 4जी डेटा मिलता है। वहीं, एयरटेल 399 रुपये में 30 दिन की बिलिंग साइकल के साथ 20 जीबी डेटा देता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+