Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone लेकर आया सस्ता डेटा प्लान, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा प्लान और कॉलिंग को लेकर होड़ मची है। हाल ही में जियो ने एक धमाकेदार प्लान ऑफर किया था। इसके बाद अब वोडाफोन, जियो को टक्कर देने के लिए सस्ता डेटा प्लान लेकर आया है। वोडाफोन ने इसके पहले 20 रु के पैक को रिवाइज किया था। वहीं, अब 30 रु वाला प्रीपेड प्लान शुरू किया है। इसमें कई सुविधाएं दी जा रही हैं।

30 रु वाले रिचार्ज प्लान में कॉलिंग और मैसेज की सुविधा

30 रु वाले रिचार्ज प्लान में कॉलिंग और मैसेज की सुविधा

यूजर्स को 30 रु वाले रिचार्ज प्लान में कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस प्लान को चुनिंदा सर्कल्स में उतारा गया है। बताया जा रहा है कि ये प्रीपेड प्लान जल्द ही सभी सर्कल्स में शुरू किया जाएगा। कर्नाटक, केरल और मुंबई के यूजर्स इस प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं। साथ ही ये प्लान पेटीएम और फोन पे जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें 26 रु का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा भी दिया जाएगा।

26 रु का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा भी

26 रु का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा भी

वोडाफोन द्वारा इस प्लान के तहत 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज लिया जाएगा। कंपनी ने इसके पहले 35 रुपये का डेटा पैक मार्केट में उतारा था, जिसमें को यूजर्स को 100 एमबी डेटा के साथ कॉल की सुविधा भी दी जा रही है। वोडा, आईडिया और एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 35 रु वाला मिनिमम रिचार्ज प्लान मार्केट में उतारा था। इसके तहत रिचार्ज ना कराने पर आउटगोइंग कॉल जैसी सुविधा को 7 दिन के बाद बंद किया जाता है। यही वजह है कि ग्राहक वोडा-आईडिया और एयरटेल जैसी कंपनियों का साथ छोड़ रहे हैं।

जियो के साथ बढ़ रही है प्रतिद्वंदिता

जियो के साथ बढ़ रही है प्रतिद्वंदिता

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी फ्री कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी है। जियो ने दूसरे नेटवर्क पर अपनी फ्री कॉलिंग की सर्विस बंद कर 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज करने का ऐलान किया। फ्री कॉलिंग सर्विस खत्म करने के बाद से जियो की मुश्किल बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर ग्राहकों से लेकर प्रतिद्विंदी कंपनियां जियो पर निशाना साध रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+