वोडाफोन का नया प्लान, अनलिमिटेड कॉल और 24 जीबी डाटा

रिलायंस जियो के बाद टेलिकॉम कंपनियों के बीच सस्ते कॉलिंग और इंटरनेट प्लान देने की होड़ मच गई है। इसी क्रम में वोडाफोन ने दो जबरदस्त प्लान लॉन्च किए हैं।

नई दिल्ली। अगर आप भी वोडाफोन का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है। सस्ते प्लान की होड़ में वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए दो बेहतरीन प्लान लेकर आया है। इनके तहत वोडाफोन के पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 24 जीबी तक इंटरनेट डाटा मिलेगा। ये दोनों प्लान वोडाफोन रेड प्रोग्राम के तहत लॉन्च किए गए हैं।

vodafone वोडाफोन का नया प्लान, अनलिमिटेड कॉल और 24 जीबी डाटा

वोडाफोन का पहला प्लान 1699 रुपए का है। इस प्लान के तहत पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलेगी। साथ में 20 जीबी 4जी/3जी इंटरनेट डाटा भी इस प्लान में शामिल है। अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा घरेलु और रोमिंग, दोनों नेटवर्क पर मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस भी बिल्कुल फ्री हैं।

अनलिमिटेड कॉल और 24 जीबी डाटा

वोडाफोन के दूसरे प्लान के तहत 1999 रुपए में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ-साथ 24 जीबी 4जी/3जी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। इस प्लान में 1699 वाले प्लान की बाकी सुविधाएं भी शामिल हैं। वोडाफोन ने बताया कि पहले से चल रहे 499, 699, 999 और 1299 के प्लान की श्रेणी में ही यह एक नया प्लान है।

आपको बता दें कि हाल ही में वोडाफोन की तरफ से प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी दो प्लान लॉन्च किए गए थे। इनमें पहला प्लान 144-149 का है, जो अलग-अलग सर्कल के हिसाब से अलग-अलग होगा। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग मिलेगी और साथ ही 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर कंपनी का दूसरा प्लान 344-349 रुपए का है, जिसमें सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग के अलावा 1 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये भी पढ़ें- ये रहे मुफ्त कॉलिंग वाले सभी धांसू प्लान, रिलायंस जियो को भी दे रहे हैं तगड़ी टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+