ये रहे मुफ्त कॉलिंग वाले सभी धांसू प्लान, रिलायंस जियो को भी दे रहे हैं तगड़ी टक्कर

मौजूदा समय में सिर्फ रिलायंस जियो ही नहीं, बहुत सी कंपनियां दे रही हैं मुफ्त कॉलिंग वाले धांसू प्लान। जानिए आपके नेटवर्क पर कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट।

नई दिल्ली। सितंबर में मुफ्त सेवाओं के साथ लॉन्चिंग करते हुए रिलायंस जियो ने पूरी टेलिकॉम इंडस्ट्री में ही खलबली मचा दी। यूं लगने लगा कि अब सारी कंपनियां ही बंद हो जाएंगी और चलेगा तो सिर्फ रिलायंस जियो, लेकिन अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने इस माहौल में न सिर्फ खुद को बचाया, बल्कि ऐसा प्लान लेकर आ गईं जो सीधे रिलायंस जियो को टक्कर दे रहे हैं। अगर आज ही रिलायंस जियो अपनी मुफ्त सेवाएं बंद करके सभी से अपने सस्ते टैरिफ के हिसाब से भी पैसे लेना शुरू कर दे तो अन्य कंपनियों के कई प्लान ऐसे हैं जो रिलायंस जियो से भी सस्ते हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या मंथली प्लान दे रही हैं टेलिकॉम कंपनियां।

एयरटेल

एयरटेल

मौजूदा समय में एयरटेल के दो खास प्लान चल रहे हैं जो रिलायंस जियो को टक्कर देते हैं। कंपनी का पहला प्लान है 145 रुपए का जिसमें एयरटेल से एयरटेल पर सभी कॉल मुफ्त होंगी, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने का पैसा लगेगा। साथ ही इसमें 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा दूसरा प्लान है 345 रुपए का, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान के तहत आपको 1 जीबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- 500 रुपये के नए नोट पर उठे सवाल, वाशिंग मशीन में धुलने से उड़ गया रंग

वोडाफोन

वोडाफोन

वोडाफोन की तरफ से इन दिनों दो ऐसे प्लान चल रहे हैं, जो कई मामलों में रिलायंस जियो से भी सस्ते हैं। वोडाफोन का पहला प्लान 144-149 का है, जो अलग-अलग सर्कल के हिसाब से अलग-अलग होगा। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग मिलेगी और साथ ही 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर कंपनी का दूसरा प्लान 344-349 रुपए का है, जिसमें सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग के अलावा 1 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा।

आइडिया

आइडिया

सस्ते प्लान लॉन्च करने की रेस में आइडिया भी पीछे नहीं है। आइडिया ने भी दो सस्ते प्लान शुरू किए हैं, जिनमें पहला प्लान 148 रुपए का है। इस प्लान में आइडिया से आइडिया पर सभी कॉल मुफ्त हैं, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के पैसे लगेंगे। इसके अलावा, इस प्लान में 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। वहीं कंपनी का दूसरा प्लान 350 रुपए का है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं। साथ ही, इस प्लान में 1 जीबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो ला सकता है 100 रुपए प्रति महीने का खास टैरिफ प्लान, 30 जून तक की होगी वैधता

रिलायंस कम्युनिकेशन

रिलायंस कम्युनिकेशन

जहां एक ओर रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की कंपनी है वहीं दूसरी ओर उनके भाई अनिल अंबानी काफी पहले से टेलिकॉम क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन ने भी सिर्फ 149 रुपए का एक प्लान निकाला है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।

क्या है रिलायंस जियो का प्लान?

क्या है रिलायंस जियो का प्लान?

यूं तो अभी रिलायंस जियो 31 मार्च तक मुफ्त सेवा मुहैया करा रहा है, लेकिन रिलायंस जियो ने कुछ टैरिफ प्लान भी जारी किए हैं, जो मुफ्त सेवा खत्म होने के बाद लागू होंगे। कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपए का जिसमें किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग के अलावा 300 एमबी का मुफ्त इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके बाद कंपनी का दूसरा प्लान 499 रुपए का है जिसमें मुफ्त कॉलिंग के अलावा 4 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। इन दोनों प्लान के बीच में एक अन्य प्लान भी है जो सिर्फ 299 रुपए का है, जिसमें मुफ्त कॉलिंग के अलावा 2 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा, लेकिन इसकी वैधता 28 दिन की नहीं, बल्कि सिर्फ 21 दिन की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+