Vladimir Putin India visit: पीएम मोदी की किस बात ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को कर दिया सरप्राइज?
Vladimir Putin India visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से है। दिसंबर में होने वाली इस वार्षिक बैठक की मेजबानी भारत और रूस बारी-बारी से करते हैं।
4 दिसंबर को जब रूसी राष्ट्रपति भारत की धरती पर कदम रखा तो वो सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर अचंभित रह गए क्योंकि उनके लिए पीएम मोदी द्वारा एयर पोर्ट पर स्वागत करना एक सरप्राइज था।

काले सूट-बूट पहने पुतिन जैसे ही अपने विशेष विमान से राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे उतरे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं उनका स्वागत किया। दरअसल, पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पुतिन को रिसीव करने पहुंचे थे। गर्मजोशी सेउनसे हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले लगाया। यह अप्रत्याशित और स्नेहपूर्ण स्वागत रहा।
रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन भी हुआ सरप्राइज
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी के इस अप्रत्याशित स्वागत की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, जिससे वे आश्चर्यचकित रह गए। इसके तुरंत बाद, दोनों नेता एक ही टोयोटा एसयूवी में सवार होकर प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए, जहां शिखरवार्ता होनी है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह दो दिवसीय भारत दौरा खास है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापार तथा रक्षा सौदे किए जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को पहले कहा था कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका को रूसी ईंधन खरीदने का अधिकार है, तो भारत को "वही विशेषाधिकार" क्यों नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने भारत पर ट्रंप के शुल्कों पर बोलते हुए स्पष्ट किया, "भारत द्वारा रूस से ऊर्जा संसाधनों की खरीद के संबंध में, मैं यह पुनः उल्लेख करना चाहूंगा, कि अमेरिका खुद अभी भी अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए हमसे परमाणु ईंधन खरीदता है।"












Click it and Unblock the Notifications