विवेक के 'कातिल' प्रशांत का समर्थन करने वालों पर क्या बोलीं पत्नी कल्पना?

सोशल मीडिया पर प्रशांत का समर्थन कर रहे लोगों को लेकर अब मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने सामने आकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। लखनऊ के विवेक तिवारी मर्डर केस में जहां योगी सरकार और यूपी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के दावे कर रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर हत्या के आरोपी प्रशांत चौधरी के समर्थन में मुहिम छिड़ी हुई है। पुलिस विभाग के कुछ सिपाहियों ने प्रशांत को बेकसूर मानते हुए उसके लिए बाकायदा एक अभियान छेड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रशांत का समर्थन कर रहे लोगों को लेकर अब मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने सामने आकर बड़ा बयान दिया है।

'आखिर गलत किसके साथ हुआ?'

'आखिर गलत किसके साथ हुआ?'

कल्पना ने कहा, 'सोशल मीडिया पर प्रशांत चौधरी का समर्थन करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। जान मेरे पति की गई है, तो गलत किसके साथ हुआ है, मेरे या उस सिपाही के? आखिर लोगों को किसके साथ खड़ा होना चाहिए? एक कांस्टेबल ने मेरे निहत्थे पति पर गोली चला दी, मेरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, मेरी दोनों बेटियां अनाथ हो गईं। एक हत्यारे का समर्थन करने वाले ऐसे लोगों पर मुझे हैरानी है और शर्म आती है। क्या इन लोगों की इन्सानियत मर चुकी है जो एक हत्यारे का साथ दे रहे हैं?

'निहत्थे पर गोली चलाकर कौन सी बहादुरी दिखाई'

'निहत्थे पर गोली चलाकर कौन सी बहादुरी दिखाई'

कल्पना ने आगे कहा, 'उस कांस्टेबल ने एक निहत्थे आदमी को गोली मारकर कौन सा वीरता का काम किया है? क्या ऐसे लोगों को ब्रेवरी अवार्ड मिलना चाहिए? एक हत्यारे का समर्थन करने वाले ये कैसे लोग हैं और इनके बारे में क्या कहा जाए।' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रशांत का समर्थन करते हुए लिखा है कि उसने ड्यूटी पर रहते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, इसलिए उसका मुकदमा सरकार को लड़ना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने फेसबुक पर प्रशांत को ब्रेवरी अवार्ड देने की बात भी लिखी।

'अगर गलत थे तो भी क्या गोली मारेंगे'

'अगर गलत थे तो भी क्या गोली मारेंगे'

कल्पना ने कहा, 'मैं पुलिस में तो नहीं हूं लेकिन इतना जानती हूं कि अगर उस वक्त वहां होती तो क्या करती। अगर मेरे पति रात में किसी महिला के साथ थे और कुछ गलत कर रहे थे तो क्या पुलिस को गोली मारनी चाहिए थी? उन्हें थाने लेकर जाती, उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करती। एक हत्यारे का समर्थन कर लोगों ने मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। कुछ लोग फेसबुक पर मुझे धमकाने वाली पोस्ट भी लिख रहे हैं। पुलिस के अधिकारियों को ऐसे लोगों की फेसबुक पोस्ट पर ध्यान देना चाहिए। ये लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं, पुलिस को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+