SSP की कुर्सी पर बैठ फोटो खिंचवाई थी आरोपी कांस्‍टेबल प्रशांत ने, दोस्‍त बुलाते थे 'छोटा डॉन'

लखनऊ। बीते शुक्रवार की रात एप्‍पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में यूपी पुलिस के पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी आरोपी बनाया गया है। प्रशांत चौधरी अब ऐसा नाम बन चुका है जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया बल्‍कि सूबे की जनता के मन में मित्र पुलिस कही जाने वाली खाकी का डर पैदा कर दिया। वहीं प्रशांत की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें ये साफ देखा जा सकता है कि प्रशांत का स्‍वभाव काफी दबंगों वाला है। एक तस्‍वीर में तो उसने पदों की मर्यादा को ही ताख पर रख दिया। तस्‍वीर बुलंदशहर के एसएसपी दफ्तर की है जहां उसने कप्तान की कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवाई है।

SSP की कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई फोटो

SSP की कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई फोटो

ये तस्वीर प्रशांत के बुलंदशहर में तैनाती के दौरान का बताया जा रहा है। इसमें सिपाही प्रशांत बुलंदशहर के एसएसपी की कुर्सी पर बैठ फोटो क्लिक करवा रहा है। इस फोटो से ये बात साफ हो गया है कि इसके मन में अपने सीनियर के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं है। फोटो खिंचवाना किसी का भी शौक हो सकता है लेकिन आरोपी प्रशांत के इस शौक में उसकी महात्वाकांक्षा भी झलकती है। हालांकि इस तस्‍वीर की सच्‍चाई को लेकर वनइंडिया किसी भी तरह का कोई भी दावा नहीं करता है।

दोस्‍त बुलाते थे 'छोटा डॉन'

दोस्‍त बुलाते थे 'छोटा डॉन'

आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल कर रहा था। एक सिपाही ने बताया कि प्रशांत के दोस्त उसको ‘छोटा डॉन' पुकारते थे। वह खुद को किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं समझता था। फेसबुक पर प्रोफाइल में अपने नाम के साथ उसने ‘रॉयल जाट' जोड़ रखा था।

प्रशांत चौधरी के समर्थन में भी यूपी पुलिस के कुछ सिपाही, 5 करोड़ देने का दावा

प्रशांत चौधरी के समर्थन में भी यूपी पुलिस के कुछ सिपाही, 5 करोड़ देने का दावा

फेसबुक पर प्रशांत चौधरी के समर्थन में भी यूपी पुलिस के कुछ स्टाफ्स द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यह लिखा जा रहा है कि हम अपने भाई प्रशांत चौधरी को 5 करोड़ रुपये देंगे। इन पैसों हम एक अच्छा वकील रखेंगे, जो प्रशांत के केस को अच्छे से लड़ सके। बड़े अधिकारी और बिकाऊ मीडिया इस मामले में बस एक ही पक्ष को देख रहा है। अगर हम अपनी आत्म-सुरक्षा भी नहीं कर सकते है तो फिर यह हथियार हमें क्यों दिया गया है। इसके बाद से यूपी पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी अपने इच्छा अनुसार जितना पैसा दे सकते है वो प्रशांत चौधरी के अकाउंट में भेज रहे है और इसका स्क्रीन शार्ट सोशल मीडिया पर शेयर भी रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट के साथ प्रशांत चौधरी की पत्नी का बैंक अकाउंट डिटेल्स भी शेयर किये जा रहे है, जिससे डायरेक्ट लोग उसके अकाउंट में पैसे भेज सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+