उरी हमला: यही थे वो चारों पाकिस्तानी दरिंदे, जिन्हें सेना ने मार गिराया

उरी। जम्मू-कश्मीर के उरी में 18 सितंबर की सुबह हुई आतंकी कार्रवाई ने देश को झकझोर दिया। इस बीच सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकी भी मारे गए। देखिए उनकी पहली तस्वीर...

terrorist

उरी में मारे गए आतंकी की पहली तस्वीर

रविवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी आर्मी कैंप पर आतंकियों ने अचानक ही हमला बोल दिया। उनकी इस कार्रवाई में हमने 18 जांबाज सैनिकों को खो दिया।

हालांकि सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर आतंकियों को नहीं बख्शा। इस बीच मारे गए चारों आतंकियों की तस्वीर सामने आ गई है।

मारे गए चारों आतंकियों की तस्वीर आई सामने

मारे गए चारों आतंकियों की तस्वीर आई सामने

उरी आतंकी हमले की साजिश को अंजाम देने वाले चारों आतंकियों की तस्वीर सामने आ चुकी है। हमले के बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में इन चारों आतंकियों को मार गिराया था।

उरी आतंकी हमले में भारत के 18 जवान शहीद हुए थे। आर्मी बेस कैंप में आतंकियों ने ये हमला किया। हालांकि ये आतंकी भी सेना की गोलियों के शिकार बन ही गए।

हमलावर आतंकी जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया

हमलावर आतंकी जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया

सेना के जवानों पर आतंकी हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गए। इन आतंकियों में से एक आतंकी ये भी है। जिसे सेना के जवानों ने गोलियों से भून दिया।

देखिए कैसे इस आतंकी को सेना ने अपनी बंदूकों से भून के रख दिया। ये पूरा घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के उरी आर्मी कैंप पर हुआ।

आतंकी हमले वाली जगह, जहां हुई थी कार्रवाई

आतंकी हमले वाली जगह, जहां हुई थी कार्रवाई

उरी में हुआ आतंकी हमला देश में किसी भी आर्मी कैंप पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

आपको बता दें कि आज से करीब 16 साल पहले दिल्ली के लालकिले के आर्मी बेस पर हमला हुआ था जिसमें 3 जवान शहीद हुए थे।

राजनाथ के नेतृत्व में हाईलेवल मीटिंग

राजनाथ के नेतृत्व में हाईलेवल मीटिंग

जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस कैंप में आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार जवाबी कार्रवाई के मूड में है। वहीं सेना भी आतंकियों से सीधी कार्रवाई को लेकर तैयार नजर आ रही है।

हमले के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें पाकिस्तान को घेरने के लिए रणनीति पर विचार किया गया।

उरी हमले में 18 जवान हुए हैं शहीद

उरी हमले में 18 जवान हुए हैं शहीद

बता दें कि रविवार को तड़के पांच बजे जम्‍मू कश्‍मीर के उरी स्थित आर्मी एडमिन बेस कैंप पर आतंकी हमला हुआ।

सिर्फ तीन मिनट पर 17 ग्रेनेड धमाके हुए जिसकी वजह से 18 जवान शहीद हो गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी भी मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+